सोना-चांदी के भाव ने मचाई हलचल! एक हफ्ते में Gold ₹10 हजार और Silver ₹20 हजार उछली, जानें आज का रेट

Spread the love

भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। अगस्त की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दामों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। महज एक हफ्ते के भीतर एमसीएक्स पर सोना करीब ₹10,000 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, वहीं चांदी की कीमतों में लगभग ₹20,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

MCX पर सोना और चांदी की रफ्तार

10 अगस्त को वायदा बाजार (MCX) पर सोने का भाव ₹1,52,050 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसकी तुलना अगर 3 अगस्त के भाव से करें, तो सोना ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी हफ्ते भर में इसमें करीब ₹10,000 की तेजी आ चुकी है। दूसरी ओर, MCX पर चांदी के फ्यूचर्स भाव ₹2,34,030 प्रति किग्रा पर पहुंच गए। 3 अगस्त को चांदी ₹2.14 लाख प्रति किग्रा के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इस तरह चांदी में भी ₹20,000 से ज्यादा की बड़ी बढ़त देखने को मिली है।

ये भी पढ़े :वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

ग्लोबल मार्केट में सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की सुस्ती देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के चलते स्पॉट गोल्ड 0.5% गिरकर $4,322.28 प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, बीते सत्र में अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद सोना सात हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% की गिरावट के साथ $4,381.60 पर ट्रेड कर रहे थे। बाजार की नजर अब अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर रुख पर टिकी है।

देश के प्रमुख शहरों में 10 अगस्त का भाव

भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना, 22 कैरेट सोना और शुद्ध चांदी के दर इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी 999 (₹/किग्रा)
नई दिल्ली₹1,51,190₹1,38,591₹2,32,200
मुंबई₹1,51,450₹1,38,829₹2,32,600
बेंगलुरु₹1,51,570₹1,38,939₹2,32,790
कोलकाता₹1,51,250₹1,38,646₹2,32,300
चेन्नई₹1,52,220₹1,39,535₹2,34,610

क्यों बढ़ रही कीमतें?

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, बीते हफ्ते सोने की कीमत में करीब 6% की जोरदार तेजी आई। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बाद वहां ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा डॉलर के कमजोर होने से भी सोने और चांदी की खरीदारी बढ़ी। यही वजह है कि सोने ने हाल के महीनों में अपनी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *