



आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज देशभर में गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक शोभन योग रहेगा। वहीं सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा।
आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि के मंत्रियों की विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, बेवजह किसी विवाद में पड़ने से बचें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
शुभ रंग: गुलाबी | लकी नंबर: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। माता के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। परिवार के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी तालमेल बना रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 1
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। घर से व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। गायन और संगीत से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और ईश्वर की आराधना के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाजहित में किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा।
शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 3
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। किसी भी काम को शांत मन से पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। पुरानी किसी बात को लेकर मन में उलझन हो सकती है। जीवनसाथी को उपहार देकर रिश्तों में मिठास बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी और उन पर जल्द काम शुरू हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे | लकी नंबर: 3
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की सराहना हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात परिवार के सामने रख सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 5
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। थोड़ी मेहनत से आर्थिक लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी खुशियां बनी रहेंगी। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ रंग: भूरा | लकी नंबर: 9
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आप कोई नया हुनर सीखने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके कई काम आसान कर सकता है।
शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 1
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी | लकी नंबर: 7
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं कारगर साबित हो सकती हैं। पहले किए गए कामों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में शांति से फैसला लेना आपके हित में रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर | लकी नंबर: 2
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दूसरों से बातचीत और सलाह लेने से रुके हुए काम पूरे करने का रास्ता मिलेगा। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की वेतन वृद्धि के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 5
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा। मेहनत, धैर्य और समझदारी से पुराने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। लवमेट के साथ घूमने और डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थियों की रुचि नए कंप्यूटर कोर्स में बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 4



