वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

Spread the love

भिलाईनगर :  वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा कर मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जब्त की है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड मारा। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए।

ये भी पढ़े :भाजपा में अंदरूनी कलह के बाद डोंगरगढ़ मंडल भंग, नाराज पदाधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए। आरोपियों में तनय सोनी (23 वर्ष) निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32 वर्ष) निवासी राधिका नगर, रूपेन्द्र जंघेल ( 39 वर्ष) निवासी अनुभा रेसिडेंसी, जुनवानी, रितिक सोनी (26 वर्ष) निवासी राम नगर उरला दुर्ग शामिल है।

इसके अलावा दिनेन्द्र कुमार सोनी (27 वर्ष) निवासी पोटिया कला, हेमंत सिन्हा, (28 वर्ष) निवासी वृंदा नगर, अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32 वर्ष) निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, आनंद कुमार (31 वर्ष) निवासी वैशाली नगर व अरुण पाण्डेय (24 वर्ष) निवासी स्मृति नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *