रायपुर में खूनी वारदात: युवक को दौड़ाकर घेरा, धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Spread the love

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के हौसंले बुलंद है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में गौसिया मस्जिद के पास रविवार रात युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घनी आबादी वाले इलाके में वारदात से हड़कंप मच गया. दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया.

मस्जिद के पास देर रात खूनी वारदात

जानकारी के मुताबिक, घटना अश्वनी नगर इलाके के गौसिया मस्जिद के पास की है. दो अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान युवक ने बचने के लिए एक्टिवा से भागने का प्रयास किया. स्कूटी नाली में फंसने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, पीछा कर रहे बदमाशों ने फिर ताबड़तोड़ वार कर दिया. मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 22 वर्षीय अहमद खान के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए.

ये भी पढ़े :CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, 5 दिन भारी बारिश का खतरा; रायपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. लहूलुहान युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

क्या पुरानी रंजिश में हुई हत्या? पुलिस कर रही जांच

युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हत्या का मामला दर्ज कर फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल हत्या की पीछे पुरानी रंजिश थी या कुछ और वजह, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *