धमतरी में खूनी रात! दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

Spread the love

धमतरी :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में बिती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत

पहला हादसा बोरई थाना क्षेत्र के घुटकेल गांव के पास का है, जहां दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रायगड़ा उड़ीसा निवासी अभय सतनामी और बरमारू के रूप में हुई है। तीनों अपने रिश्तेदार के घर नगरी में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

ये भी पढ़े :ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन! जंगल से मिला हथियारों और IED का बड़ा डंप

कार्यक्रम के बाद तीनों एक ही बाइक में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घुटकेल के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

घायल की इलाज के दौरान मौत

वहीं दूसरी घटना सिहावा थाना क्षेत्र के मल्हारा गांव की है, जहां सुमंत शांडिल्य नामक व्यक्ति किसी काम से थाना गया था। वापसी के दौरान गांव के पास वह सड़क हादसे में घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *