कोरबा में एक ही फंदे पर मिले युवक-युवती के शव, गांव में मची सनसनी; जांच शुरू

Spread the love

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र से युवक और युवती की मौत का मामला सामने आया है। लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मुकेश यादव (21) और मुनिता (18) के रूप में हुई है। दोनों अरतेरा गांव के रहने वाले थे और बचपन से एक ही गांव में पले-बढ़े थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़े :6 घंटे से कम सोते हैं तो सावधान! दिमाग से लेकर हार्मोन तक पर पड़ सकता है असर

प्रेम संबंध की दिशा में भी जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका के आधार पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि कथित तौर पर संबंधों से जुड़ी किसी परेशानी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो।

हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। घटना के पीछे कोई अन्य कारण है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *