पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं मिला शव वाहन, 3 घंटे इंतजार के बाद परिजन कंधे पर शव ले जाने मजबूर

Spread the love

         मृतक सुमेर सिंह कमार

 

 

परमेश्वर राजपूत  गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के बरदुला जंगल में पेड़ पर लटका मिला बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों को शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस/शव वाहन का इंतजार करने के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर परिजनों ने बांस की बल्ली के सहारे शव को कंधे पर लादकर घर पहुंचाया।

ये भी पढ़े :गांधी जयंती पर रायपुर में सजा ‘स्वदेशी हाट’, महिला उद्यमियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंच

मृतक की पहचान बेहराडीह निवासी बुजुर्ग कमार जनजाति के सुमेर सिंह के रूप में बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार सुमेर सिंह करीब पांच दिनों से लापता थे, जिसके बाद उनका शव बरदुला के जंगल में पेड़ पर लटका मिला।पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाने के लिए वाहन नहीं मिलने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पोस्टमार्टम के बाद शव को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी है और तीन घंटे इंतजार के बाद भी परिजनों को वाहन क्यों नहीं मिला?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *