सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं का हुआ सम्मान
परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा:ब्राह्मण महिला समाज प्रकोष्ठ, तहसील छुरा द्वारा तीज मिलन एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कमला सारसवत, अध्यक्षता अरुणा मेहता एवं विशेष अतिथि सरस तिवारी रहीं। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद संगठनात्मक बैठक में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, संगठन को मजबूत बनाने, आगामी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों तथा सेवा कार्यों को लेकर चर्चा की गई। महिलाओं ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इसके पश्चात तीज मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने तीज गीत, भजन, पारंपरिक नृत्य,सामूहिक सुआ नृत्य, संभलपुरिया नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। विभिन्न मनोरंजक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा तिवारी तथा द्वितीय स्थान बबली तिवारी ने प्राप्त किया। सिक्का-चम्मच खेल में पूजा तिवारी प्रथम और शशि शर्मा द्वितीय रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में पूजा तिवारी विजेता रहीं। सामाजिक चर्चा में दीपाली सारस्वत रहें तथा वही भाषण के लिए अदिति पांडेय को चुना गया, इन सभी को श्रीफल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आपसी मेल-जोल के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन के अंत में विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाली सभी महिलाओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम सफल संचालन महामंत्री लीना दुबे और योगेश्वरी दुबे द्वारा किया गया
अंत मे ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने सभी तीज मिलन के कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहायता करने व आगँतुक महिलाओ को शुभकामनाएं देते हुवे आभार व्यक्त किया।
तीज मिलन कार्यक्रम समारोह मे जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी,संगीता दीक्षित,गीता शुक्ला, बबिता दीक्षित, शीला त्रिपाठी, शशि शर्मा, केसर पाण्डेय,शालिनी चौबे,रंजीता शर्मा, मीरा शर्मा,दिव्या शर्मा, हेमलता तिवारी,हेमकल्याणी,लता शर्मा,प्रेरणा पाण्डेय,कीर्ति शर्मा, आशा चौबे, योगिता मिश्रा,प्रगति त्रिपाठी,मीना मेहता,सुनीता शुक्ला धनंजय शुक्ला, शालिनी चौबे सहित ब्राह्मण महिला समाज प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।




