छठ महापर्व का आगाज आज से, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं; बोले- सभी व्रतियों को मेरा नमन

Spread the love

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की आज शुक्रवार से शुरुआत हो रही है। पहले दिन आज नहाय-खाय से व्रती पूजा शुरू करेंगे। शनिवार को उपवास के बाद करेंगे खरना का प्रसाद ग्रहण। रविवार को व्रती डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे , इसके साथ ही सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को ट्वीट कर के छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया और कहा- “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

ये भी पढ़े :कोरबा में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी स्कॉर्पियो, 18 साल के युवक की मौत

कई राज्यों में तैयारियां जोरों पर
लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। घाट से लेकर बाजार तक सज गए हैं। बिहार के अलावा दिल्ली और यूपी में भी नदी किनारे घाट बनाए गए हैं और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। महाराष्ट्र में भी छठ की तैयारी जोरों पर है। हालांकि, छठ को लेकर सियासत भी तेज है। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने और जुहू बीच पर छठ पूजा को लेकर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और MNS ने इसका विरोध किया और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर छठ पूजा के मौके पर उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं। सीएसएमटी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए बीच-बीच में गाने भी बजाए जा रहे हैं।

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़
आज नहाय-खाय के साथ छठ का ये त्योहार शुरू हो गया है। जगह-जगह घाटों को सजाया जा रहा है। छठ घाट की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई हो रही है, बाजार सज गए हैं और छठ मनाने के लिए लोग अपने-अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में तमाम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *