महासमुंद कलेक्ट्रेट में कलेक्टर लंगेह ने फहराया तिरंगा, बोले- आजादी को बनाए रखना और देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी

Spread the love

महासमुंद  : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। आजादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है, और इसे बनाए रखना तथा देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें।

ये भी पढ़े :महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की धूम: मंत्री दयालदास बघेल ने फहराया तिरंगा, 19 शहीद परिवार और 170 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

कलेक्टर लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *