जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, साप्ताहिक समीक्षा के साथ लापरवाही पर एजेंसी-ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों की प्रगति, समूह जलप्रदाय योजनाओं, फंड रिलीज, CIRP, ‘हर घर जल’ अभियान तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सहित वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में SNA Sparsh के अंतर्गत देयकों के भुगतान तथा 7 जुलाई 2026 के उपरांत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध किए गए भुगतानों के अनुमोदन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने लंबित वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षित गति से कम है, उनमें आ रही बाधाओं को चिन्हांकित कर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े : महादेव ऑनलाइन बुक केस में विकास गर्ग को बड़ा झटका, कोर्ट ने 3 दिन की ED रिमांड पर भेजा

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण करने तथा प्रत्येक परियोजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने कहा। कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘हर घर जल’ अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पात्र ग्रामीण परिवारों तक कार्यशील नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने और मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता जे.पी. गोंड, सीएसपीडीसीएल के जे.एस. भटनागर, कृषि उपसंचालक एम.डी. डड़सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *