बार-बार होती है चॉकलेट या मीठा खाने की क्रेविंग? जानिए शरीर क्या देना चाहता है संकेत

Spread the love

कई बार हमें मीठा, चॉकलेट या कुछ सॉल्टी चीजें खाने की क्रेविंग होती है। यह जानते हुए कि मीठा या पैक्ड फूड्स हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं हम सभी अपनी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए इनका सेवन करते हैं। लेकिन जब भी आपको इस तरह की चीजों को खाने का मन करता है तो हो सकता है आपका शरीर किसी खास पोषक तत्व की मांग कर रहा हो। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि रोज़ाना होने वाली इन क्रेविंग्स को कैसे समझें ताकि आप अपने शरीर को वही दें जिसकी उसे असल में ज़रूरत है। उन्होंने कहा क्रेविंग्स आपके शरीर का बेहतर न्यूट्रिएंट्स मांगने का एक तरीका है। बस आपको समझदारी से इसकी बात सुननी होगी।

किस तरह की क्रेविंग्स में क्या खाएं?
चॉकलेट: अगर आपको चॉकलेट खाने का मन कर रहा है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को उस समय मैग्निशयम चाहिए। मैग्निशयम की कमी को पूरा करने के लिए आप, काजू, कद्दू के बीज, पालक और बीन्स का सेवन करना चाहिए। हालांकि, चॉकलेट में थोड़ी मात्रा में मैग्नीशियम होता है, लेकिन इसमें अक्सर रिफाइंड शुगर और फैट भी ज़्यादा होता है। इसलिए इसे खाना अवॉयड करना चाहिए।

मिठाई की क्रेविंग: किरण कहती हैं कि अगर आपको मिठाई की क्रेविंग हो रही है तो इसका मतलब है कि आपको उस समय प्रोटीन चाहिए। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप दही, भुना हुआ चना, प्रोटीन शेक या अंडे का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, कई शर्तों के साथ मिली राहत

सॉल्टी फूड्स: अगर आपको सॉल्टी फूड्स जैसे चिप्स या नमकीन खाने की क्रेविंग हो रही है तो इसका मतलब है कि आपको उस समय इलेक्ट्रोलाइट्स चाहिए। ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए आप, छाछ, नारियल पानी, भुना हुआ मखाना और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

ब्रेड- पेस्ट्री या रिफ़ाइंड कार्ब्स: अगर आपका मन कार्ब्स खाने का मन कर रहा है? हो सकता है आपको एनर्जी की ज़रूरत हो। ऐसे में आप फल, शकरकंद, चावल या ओट्स का सेवन करें।

तुरंत पच जाने वाले सिंपल कार्ब्स के बजाय, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स लेने से धीरे-धीरे एनर्जी मिलती है, जिससे आपका पेट घंटों तक भरा रहता है।तो, अगली बार जब आपका मन चीनी, चिप्स या चॉकलेट खाने का करे, तो एक पल के लिए रुकें। खाने की इच्छा से लड़ने के बजाय, अपने शरीर को वह चीज़ दें जिसकी उसे असल में ज़रूरत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *