Dhanush-Mammootty की फिल्म ‘OM: ऑपरेशन मोल’ का धमाका! एडवांस बुकिंग में बिकीं 2 लाख टिकटें

Spread the love

धनुष और ममूटी स्टारर ‘OM: ऑपरेशन मोल’ की रिलीज को अब कुछ घंटे ही बचे हैं। फिल्म शुक्रवार, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है। 14 नवंबर को मेकर्स ने ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ यानी ‘ऑपरेशन मोल’ का मोस्ट अवेडेट ट्रेलर जारी किया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब धनुष और ममूटी अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की, तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में एडवांस बुकिंग भी खुल चुकी है और खास बात ये है कि एडवांस बुकिंग खुलते ही ‘बुकमायशो’ पर फिल्म की करीब 2 लाख टिकटें बिक गई हैं।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की एडवांस बुकिंग शुरू

धनुष, ममूटी और साई पल्लवी स्टारर ‘ओ एम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ की तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग लाइव हो गई है, और बुकिंग शुरू होते ही बुकिंग एप ‘बुकमायशो’ पर फिल्म की करीब 2 लाख टिकट बिक चुकी हैं। फिल्म की रिलीज बिल्कुल करीब है, ऐसे में दर्शकों से मिला यह रिस्पॉन्स इसकी थिएट्रिकल जर्नी के लिए एक शानदार शुरुआत की ओर इशारा कर रही है।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कहानी

‘OM: ऑपरेशन मोल’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश में लाल चंदन की अवैध तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी दर्शकों को उस इलाके के घने जंगलों में ले जाती है, जहां एक अंडरकवर मिशन के दौरान एक अधिकारी तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क के बीच फंस जाता है। जब वह इस नेटवर्क के अंदर घुसने की कोशिश करता है, तो उसका सामना ताकतवर लोगों और ऐसे हालात से होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हर कदम पर पकड़े जाने के खतरे के बीच, यह मिशन जल्द ही अस्तित्व की लड़ाई में बदल जाता है, जहां भरोसा और वफादारी की कड़ी परीक्षा होती है।

ये भी पढ़े :Snapchat पर दोस्ती, मिलने बुलाया और फिर चाकू की नोक पर लूट! युवती समेत 6 गिरफ्तार

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कास्ट

‘OM: ऑपरेशन मोल’ की कास्ट की बात करें तो इस एक्शन-थ्रिलर में धनुष और ममूटी जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। इनके अलावा ‘रामायण’ की सीता यानी साई पल्लवी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं, जिनमें श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे कलाकार शामिल हैं। 14 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिससे फिल्म की दुनिया की एक झलक मिलती है, जिसमें अंडरकवर ऑपरेशन, अपराध और आमने-सामने की कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि धनुष और ममूटी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है।

‘OM: ऑपरेशन मोल’ के बारे में सब कुछ

‘OM: ऑपरेशन मोल’ राजकुमार पेरियासामी द्वारा लिखित और निर्देशित है और श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को RTake स्टूडियो और वंडरबार फिल्म्स का सपोर्ट मिला है। तमिल, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले ये फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ के चलते उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी, जो अब 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *