ई-साक्ष्य से मजबूत होगी पुलिस की जांच! बेमेतरा में थाना प्रभारियों और विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

पुलिस मुख्यालय रायपुर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएसपी डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी भूषण एक्का समेत थाना-चौकी प्रभारी और विवेचक हुए शामिल

बेमेतरा, 15 सितंबर 2026 :डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल और पुलिस विवेचना को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-साक्ष्य के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव सहित जिले के थाना-चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक और विवेचक शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारियों ने ई-साक्ष्य के उपयोग, उसकी प्रक्रिया और प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

ये भी पढ़े :महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में बेमेतरा सीएमएचओ निलंबित

डिजिटल साक्ष्यों के इस्तेमाल पर दिया गया मार्गदर्शन

प्रशिक्षण के दौरान ई-साक्ष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल साक्ष्यों के उपयोग और विवेचना में उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप विवेचना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक समझ उपलब्ध कराना रहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का सहित निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, चंद्रदेव वर्मा, दुलेश्वर चंद्रवंशी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, लेखराम ठाकुर, जनक साहू, सुरेन्द्र मानिकपुरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, योगेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, अलील चंद, असीम किर्तनिया, डी.एल. सोना, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, रघुवीर सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, सुरेश चौहान, सतवन सिंह, इश्वरी कुमारी डुप्ले, चंचल पांडेय, कल्पना महंत, विजयेन्द्र कुमार, सुरज प्रकाश, निधि गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार और आरक्षक मनीष देवांगन समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *