धान खरीदी केंद्र कंतेली में किसान लोकराम वर्मा ने बेचा 281 कट्टा धान, सुगम व्यवस्था से हुए संतुष्ट

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम बहु नवागांव के किसान श्री लोकराम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र कंतेली में 281 कट्टा धान का विक्रय किया।

किसान लोकराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। टोकन कटवाने से लेकर धान विक्रय तक उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट हैं।

ये भी पढ़े :राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, हाथ में फ्रैक्चर; रायपुर एम्स में भर्ती

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है। इसके साथ ही कम मात्रा में धान विक्रय करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि के रूप में 13,289 रुपये बोनस दिए जाने की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।

किसान लोकराम वर्मा ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं एवं किसानों के प्रति संवेदनशीलता से धान खरीदी प्रक्रिया सुगम और सुविधाजनक बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *