बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 8 में खाद्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होकर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान किया गया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं – नया राशन कार्ड बनवाना, नाम जोड़ना, नाम हटाना, आधार लिंकिंग, राशन वितरण में अनियमितता जैसी शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था।
इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। खाद्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया और शेष आवेदनों को समय-सीमा में पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कहा गया कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को राशन का लाभ सुगमता से और बिना किसी परेशानी के मिले। किसी भी गरीब परिवार को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी समस्या का सामना न करना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री जी ने सेवा के 25 वर्षों में हमेशा गरीब कल्याण को सर्वोपरि रखा है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।
वार्ड के नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर इस प्रकार के शिविर लगने से उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और काम आसानी से हो जाता है।




