सुकमा में बड़ा हादसा टला! चलती पुलिस वाहन में अचानक लगी भीषण आग, कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

Spread the love

सुकमा :  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

बताया जा रहा है कि वाहन चल रही थी, इसी दौरान अचानक उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। आग का पता चलते ही वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; 25 सितंबर को भी अलर्ट

देखते ही देखते आग ने वाहन को लिया चपेट में

कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास अचानक पुलिस वाहन में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि वाहन पूरी तरह लपटों से घिर गया।

हालांकि, पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

आग लगने की वजह अब भी साफ नहीं

फिलहाल शासकीय पुलिस वाहन में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन में आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *