10 साल बाद लीड हीरो बनकर लौटे इमरान खान, ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से करेंगे धमाकेदार कमबैक

Spread the love

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर इमरान खान ने ‘जाने तू या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी फिल्मों के जरिए लोकप्रियता हासिल की, लेकिन 2015 के बाद अचानक बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूरी बना ली। पिछले दिनों इमरान, अपने मामा आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस’ से पर्दे पर वापसी की, लेकिन वह इस फिल्म में लीड रोल में नहीं थे। ‘कट्टी बट्टी’ के बाद से फैंस सोच रहे हैं कि आखिर वह कब किसी प्रोजेक्ट में लीड रोल निभाएंगे, जो अब खत्म हो गया है। इमरान खान, एक लीडिंग एक्टर के तौर पर दर्शकों के बीच वापसी को तैयार हैं और इसका ऐलान उन्होंने खुद किया  है।

पूरी कर ली कमबैक फिल्म की शूटिंग

इमरान खान ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बात करते हुए बताया कि वह लीड एक्टर के तौर पर वापसी को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। अभिनेता ने बताया कि वह ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से बतौर लीड एक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इमरान ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने अभी-अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। 10 साल बाद ये मेरी पहली फिल्म है और ये अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस फिल्म का नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है और ये नेटफ्लिक्स पर इस साल के आखिरी में रिलीज होगी।’

ये भी पढ़े :कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

क्यों चुनी मैच्योर रोमांटिक फिल्म?

इमरान ने इसी दौरान उस वजह का भी खुलासा किया, जिसके चलते उन्होंने ये मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी ही क्यों चुनी? उन्होंने कहा- ‘ये एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी है… जो मेरी मौजूदा उम्र के हिसाब से मेरे लिए एकदम सही है। ये फिल्म मेरे उस व्यक्तित्व से गहराई से जुड़ी है, जो इतने सालों में मैं बना हूं। फिर वो चाहे पर्सनल लाइफ हो या फिर बतौर एक्टर। ये वो फिल्म है जो मुझे 10 साल बाद ही करना था।’

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में थे इमरान खान

इमरान खान पिछले दिनों भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में थे। हालांकि, एक्टर ने खुद इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि इस बायोपिक से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इमरान खान ने 2008 में जेनेलिया डिसूजा के साथ ‘जाने तू… या जाने ना’ से यादगार डेब्यू किया था और जल्द ही बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा युवा स्टार्स में से एक बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में ‘लक’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘डेली बेली’, ‘मटरू की बिजली का मनडोला’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ जैसी फिल्मों में काम किया। इमरान आखिरी बार बतौर लीड एक्टर ‘कट्टी-बट्टी’ में नजर आए थे, जो 2015 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *