Yash की ‘Toxic’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी आगाज तय! रिलीज से पहले बिके 9 लाख+ टिकट, 32 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

Spread the love

मुंबई :  कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और एडवांस बुकिंग में इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अगस्त से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में मंगलवार 25 अगस्त तक फिल्म के अलग-अलग भाषाओं के 9 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे में ही 2.65 लाख से ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है।

 रिलीज से पहले 32 करोड़ पार!

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 32 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। हालांकि, रिलीज से पहले एक दिन और बाकी होने के कारण आंकड़ों में बदलाव संभव है।

फिल्म की प्री-रिलीज डिमांड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स इसके 100 करोड़ रुपये तक की ग्रॉस ओपनिंग का अनुमान लगा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल हो सकती है।

‘KGF’ फ्रेंचाइजी के बाद यश की यह पहली बड़ी फिल्म है, इसलिए फैंस के साथ ट्रेड इंडस्ट्री की नजरें भी इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़े :दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा: H1N1 से बचाव के लिए कैसी हो आपकी डाइट? डॉक्टरों ने बताए जरूरी उपाय

 कैसी है ‘Toxic’ की कहानी?

‘टॉक्सिक’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें यश एक अलग और बेहद दमदार अंदाज में नजर आएंगे। 8 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर में उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला था।

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है।

कियारा ने की यश और गीतू की तारीफ

चेन्नई में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी ने यश और गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि अपनी प्रेग्नेंसी की खबर परिवार के बाद जिन शुरुआती लोगों को दी, उनमें यश और गीतू भी शामिल थे।

कियारा के मुताबिक, खबर सुनकर दोनों बेहद खुश हुए और उनकी आंखों में आंसू तक आ गए। उन्होंने बिना किसी झिझक के कियारा का समर्थन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अब 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि एडवांस बुकिंग का यह तूफानी ट्रेंड बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग में बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *