मानचित्र परिचय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विविधता की दी गई जानकारी

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे सहसपुर लोहारा। शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में दिनांक 12 सितंबर 2026, शनिवार को मानचित्र परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं राजकीय गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री रोशन जी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने “पुण्य भूमि भारत” विषय पर विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विविधता एवं विभिन्न मत-पंथों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।मुख्य वक्ता ने भारत के प्रमुख धार्मिक मतों, जैसे शैव, वैष्णव एवं शाक्त परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ। 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के विषय में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नावली के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विषय को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

ये भी पढ़े :डोंगरगढ़ में अवैध शराब के डंप पर छापा, खेत के बोरघर से 497 पौवा बरामद; भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी जब्त

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री अजय बागड़े जी, सहसपुर लोहारा एवं श्री कन्हैया लाल साहू, खंड स्रोत समन्वयक, शिक्षा विभाग, सहसपुर लोहारा उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. श्रीमती के. एस. परिहार ने सभी अतिथियों, वक्ता एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार मानचित्र परिचय कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें उन्हें भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी परिचित कराया गया।।कार्यक्रम के समापन के पश्चात महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, रेडक्रॉस इकाई के छात्र-छात्राओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा महाविद्यालय के गार्डन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *