संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीति को लेकर हुई सार्थक चर्चा
परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर आदिवासी कांग्रेस के साथियों के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने आत्मीय सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की। इस दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आदिवासी कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीण एवं जमीनी स्तर पर संगठन की पहुंच को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने तथा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने को लेकर चर्चा हुई।
ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में थमी बारिश, कमजोर पड़ा सिस्टम; अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क
इस अवसर पर जनक राम ध्रुव ने संगठन की वर्तमान स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर निरंतर संवाद आवश्यक है। आदिवासी समाज से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।वहीं, सुखदेव भगत के अनुभव, मार्गदर्शन एवं विचारों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हुआ। संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
मुलाकात के दौरान उपस्थित आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।जनक राम ध्रुव ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के साथ निरंतर संवाद से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के हितों और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन को गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।




