कबीरधाम पुलिस को मिले नए एडिशनल SP, हेमसागर सिदार ने संभाला पदभार… SP जितेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : जिला बलौदाबाजार से स्थानांतरित होकर कबीरधाम पहुंचे नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने आज दिनांक- 30.07.2026 को जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक से भेंट एवं आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत हेमसागर सिदार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सिदार का स्थानांतरण जिला बलौदाबाजार से जिला कबीरधाम में हुआ है।

ये भी पढ़े :Bemetara Police Campaign: नाबालिग ड्राइविंग पर सख्ती, स्कूलों में पुलिस की बड़ी चेतावनी… अभिभावकों पर होगी जेल और ₹25 हजार जुर्माने की कार्रवाई

पदभार ग्रहण करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य लिपिक शाखा, वेतन शाखा, स्टोर शाखा, एस.आर.सी. शाखा, रीडर शाखा, डी.सी.बी. शाखा, डी.सी.आर.बी. शाखा तथा आवक-जावक शाखा का निरीक्षण कर वहां पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली।

हेमसागर सिदार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन, समन्वय एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कबीरधाम पुलिस परिवार ने नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *