सावन के आखिरी सोमवार पर महादेव की कृपा! इन राशियों के जीवन में होगी प्यार की बौछार, जानें आज का लव राशिफल

Spread the love

आज सावन मास का आखिरी सोमवार है। सावन में आने वाले सभी सोमवार क विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। कुंवारी कन्याओं को मनाचाहा वर मिलता है वहीं विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। आज का दिन सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए खास रहने वाला है। इनमें से कई जातकों के जीवन में प्यार की बौछार पड़ेगी। वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा सर्तक रहना होगा वरना आपकी बातें आपके रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है। तो आइए जानते हैं आज के दैनिक लव राशिफल के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज पार्टनर के साथ बातचीत करते समय थोड़ी सावधानी रखें। वरना किसी पुरानी बातों पर बहसबाजी हो सकती है। आज शांत रहना ही अच्छा होगा। आज अपने प्यार के लिए कुछ खरीदकर ले जाएं। वहीं आज सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है, जिससे आगे चलकर विवाह हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज या खास तोहफा मिल सकता है। आज आप अपनी दिल की बातें पार्टनर के साथ खुलकर शेयर करें हर समस्या का समाधान मिल जाएगा। किसी भी तरह की गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।   महादेव की कृपा से आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। इसलिए आज नई दोस्त बनाने से पीछे न हटें। वहीं जो लोग प्रेम में हैं या विवाहित हैं वो आज अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करें, रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा। अपने पार्टनर को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें या कहीं बाहर घुमाने ले जाएं।

कर्क राशि

आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें और एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस दें। अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आज साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं। कहीं बाहर घूमने या डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही आज अपने प्यार के बीच पैसा का मामला लेकर न आएं।

ये भी पढ़े :रायपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM साय; भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

कन्या राशि

आज कन्या राशि वाले पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें, इससे रिश्तों में विश्वास और मिठास बढ़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएं इससे आपके रिश्ते में मिठास घुलेगी।  आज अपने साथी के लिए कुछ स्पेशल करें। भगवान शिव की कृपा से आपके रिश्ते में मधुरता आएगी प्यार दिन-ब दिन बढ़ता जाएगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम में आ रही परेशानियां दूर होंगी। नए रिश्ते के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके ग्रह-गोचर बदल रहे हैं और यह बदलाव आपके दिन को रोमांचक बना देगा।

वृश्चिक राशि

आज गलतफहमियों से बचने के लिए खुलकर बातचीत करें। शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और प्यार बढ़ेगा। पार्टनर के लिए आज कुछ खास करें। वहीं अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें।

धनु राशि

सिंगल जातकों के लिए विवाह या नए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग प्यार में हैं उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप अपने साथी का दिल जीत सकते हैं। आज का आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है क्योंकि आप अपने साथी के साथ एक कभी न भूलने वाली शाम गुजारेंगे।

मकर राशि

आज आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा मुश्किल भरा दिन रहेगा। कामकाज की व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे। लेकि छोटी सी प्यार भरी कॉल या मैसेज रिश्ते में गर्माहट बनाए रखेगा। वहीं अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें। प्रेमी-प्रेमिका आज साथ में एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़े :Numerology Today: सावन के अंतिम सोमवार पर 1 से 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन? जानें अंक ज्योतिष

कुंभ राशि

प्यार और रोमांस के लिहाज से आज का दिन शानदार है। पार्टनर के साथ अपने दिल की बात शेयर करने के लिए यह एकदम सही वक्त है। आज आप अपनी बातों से पार्टनर को प्रभावित करेंगे। आज पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करें या उन्हें कोई प्यारा सा सरप्राइज दें। भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मीन राशि

आज आपको किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा। रिश्तों में भावनात्मक मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा और आपका मूड पूरा दिन अच्छा रहेगा। वहीं आज का दिन अपने प्यार के इजहार के लिए उत्तम रहेगा। आज दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *