ममता बनर्जी ने की CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, देशभर में आंदोलन का ऐलान

Spread the love

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर आपत्ति जताई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसके लिए देशभर में आंदोलन किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त रहते, जहां-जहां चुनाव कराए गए हैं। वहां दोबारा से चुनाव कराए जाने चाहिए।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह एक बहुत ही चौंकाने वाली और शर्मनाक बात है। हमने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं देखा। इस चुनाव आयुक्त (ज्ञानेश कुमार) को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। BJP को यह समझना चाहिए कि वे हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकते। वे लोकतंत्र को खत्म नहीं कर सकते। वे BJP IT टीम के नाम पर अपने EROs को तैनात नहीं कर सकते। हमने जो पहले कहा था, वह अब सच साबित हो गया है।’

ये भी पढ़े :National Film Awards 2026: यामी-कार्तिक के बीच छाए 5 नन्हे सितारे, जानिए किस फिल्म के लिए मिला सम्मान

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘ज्ञानेश कुमार ने पुलिस का गलत इस्तेमाल किया है। BJP के साथ मिलकर अपने ही BJP-समर्थक लोगों को तैनात किया है। ऐसा घोटाला पहले कभी नहीं हुआ। अगर आपमें थोड़ी भी शर्म-लिहाज है, तो आप खुद ही गिरफ्तारी की मांग करेंगे। आपको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि विरोध करने की वजह से उनका चुनाव चिन्ह तक छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में मिली जीत जनता के लिए थी और 2025-26 में भी जो चुनावी जीत मिली, वह जनता के समर्थन से मिली।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा घोटाला पहले कभी नहीं हुआ। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस घर-घर जाकर लोगों से एक खास पार्टी में शामिल होने के लिए कह रही है और ऐसा नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *