Instagram पर दोस्ती के बाद नाबालिग लापता, कोंडागांव से बरामद; दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Spread the love

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की कच्चे पुलिस चौकी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए आरोपी की नाबालिग से जान-पहचान हुई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और नाबालिग को कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा से बरामद कर लिया। मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Instagram के जरिए हुई थी जान-पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान धनेश्वर नेताम (20), निवासी ग्राम कुसमा, जिला कोंडागांव के रूप में हुई है। बताया गया है कि उसकी नाबालिग लड़की से Instagram के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसके बाद वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा ले गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 15 अक्टूबर को नाबालिग को अपने साथ ले गया था। लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कच्चे पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में SIR पर सियासी घमासान, 25 लाख नाम काटे जाने के दावे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

22 अक्टूबर को कोंडागांव से बरामद हुई नाबालिग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तलाश के दौरान 22 अक्टूबर को नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी, जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनेश्वर नेताम को गिरफ्तार किया और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले में पुलिस की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *