छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून! अगले 2 दिन झमाझम बारिश, 14 जिलों में यलो अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव होने के बाद बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को  पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब के असर से प्रदेश में अगले 2 दिनों तक बारिश होने की गतिविधि जारी रहेगी. सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी इलाकों में होने के आसार हैं.अब तक प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य के करीब रही है और इसमें 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 

रायपुर में 15 अगस्त को मेघमय के साथ हल्की बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. रायपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़े :CM साय ने स्वतंत्रता दिवस पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बेटियों, किसानों, युवाओं और बस्तर के लिए किए बड़े ऐलान

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और उससे सटे गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब (डिप्रेशन) के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. तीन दिनों पूर्व रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री था. शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस दौरान सरगुजा संभाग में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश का अलर्ट जारी है. सुकमा, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *