भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग अप्रैल के इस सप्ताह में एक बाग फिर से चर्चा में रहा। इस सप्ताह कई नई बाइक्स और स्कूटर्स को अपडेट मिलने साथ उन्हें लॉन्च किया गया। खासकर हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस ने अपने नए मॉडल्स के जरिए लोगों को काफी आकर्षित किया। आइए जानते हैं कि 14 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल 2025 के बीच मोटरसाइकिल की दुनिया के लिए कैसा रहा?
1. 2025 Hero Glamour
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर 125cc बाइक Hero Glamour को OBD-2B (On-Board Diagnostics) इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसे कई बेहतरीन फीचर्स से लैस भी किया गया है। जिसकी वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी हुई है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – पुलिसवालों के सम्मान में पूरा छत्तीसगढ़ मैदान में
2. 2025 TVS Apache RR 310
टीवीएस ने अपने फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक 2025 TVS Apache RR 310 को लॉन्च किया है। यह बाइक भी अब OBD-2B इंजन से लैस हो गई है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बाइक की कीमत में भी थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।
3. 2025 Hero Super Splendor Xtec
हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 Hero Super Splendor Xtec को भी OBD-2B इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद यह ज्यादा ईको-फ्रैंडली हो गई है। इसकी कीमत में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमे जिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स को शामिल किया गया है।
4. 2025 Honda Dio 125
होंडा ने अपने स्पोर्टी स्कूटर 2025 Honda Dio 125 को नए लुक में पेश किया है। साथ ही इसे OBD-2B इंजन से लैस कर दिया है। इसमें नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो पहले केवल प्रीमियम स्कूटरों में ही मिलता था। जिसकी वजह से इसकी कीमत में भी थोड़ा सा बदलाव किया गया है।
5. 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT Edition
कावासाकी ने भारतीय बाजार में 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT Edition को लॉन्च किया है। भारत में इसे 7,27,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसने मानक वर्जन की जगह ली है और यह अपनी पिछले मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा महंगी है।
6. 2025 Kawasaki Eliminator
कावासाकी ने भारत में अपनी 2025 Kawasaki Eliminator क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत में 14,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,76,000 रुपये हो गई है। इसकी पहले एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये थी।
ये भी पढ़े : मौलाना रशीदी का बड़ा खुलासा,दिल्ली में वक्फ की 250 बीघा जमीन कांग्रेस ने हथिया ली
Comments