छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जजों की एंट्री का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; सामने आए नाम

Spread the love

रायपुर : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में इन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश को मंजूरी दी गई।

ये भी पढ़े :23 साल पुराने रिश्वत केस में पूर्व पटवारी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा रखी बरकरार लेकिन घटाई सजा की अवधि

इन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में मिली नियुक्ति

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद जस्टिस संतोष शर्मा, जस्टिस सुषमा सावंत और जस्टिस सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कॉलेजियम ने बैठक में इन तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *