3 साल तक स्कूल से गायब रहा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने नौकरी से किया बर्खास्त

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :  शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय प्राथमिक शाला बेंदरापारा के प्रधान पाठक आत्माराम चौहान को लगातार तीन वर्षों तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन और लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशों के तहत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा कराई गई विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़े :कुलगाम में आतंक की हैवानियत: धर्म पूछने के बाद छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की हत्या

नोटिस के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब
जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित प्रधान पाठक बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित थे, जिससे स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद भी उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद नियमानुसार उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *