रायपुर के गोलबाजार में दिनदहाड़े 50 हजार की उठाईगिरी, धमतरी से खरीदी करने आए कारोबारी का बैग साफ

Spread the love

रायपुर: राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार इलाके में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। धमतरी से खरीदी करने रायपुर पहुंचे एक कारोबारी के बैग से 50 हजार रुपये गायब हो गए। घटना के बाद कारोबारी ने गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बांसपारा, धमतरी निवासी कारोबारी सुभाष गंगवानी मंगलवार को बस से धमतरी से रायपुर पहुंचे थे। वह पचपेड़ी नाका पहुंचे, जहां से गोलबाजार जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। उस समय उनके पास काले रंग का बैग था, जिसमें 50 हजार रुपये रखे हुए थे।

गोलबाजार पहुंचने के बाद बैग देखा तो उड़ गए होश

कारोबारी के अनुसार, गोलबाजार थाना क्षेत्र के पास ऑटो से उतरने के बाद वह बंजारी मंदिर की तरफ गए। इसी दौरान जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब मिले।

इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े:हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलपति पर शिकायतों की जांच तेज, अंतिम समय-सीमा खत्म होते ही विश्वविद्यालय पहुंची जांच समिति

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

प्रार्थी की शिकायत के आधार पर गोलबाजार थाना पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कारोबारी के बैग से रुपये कब और किस तरह गायब हुए।

व्यस्त बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *