सूरजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव; पहले भी कर चुका था जान देने की कोशिश

Spread the love

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक की मौत से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। दोनों घटनाओं में वह बच गया था।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

बताया जा रहा है कि इससे पहले युवक ने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह प्रयास सफल नहीं हुआ। इसके बाद उसने कुएं में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तैरना आने के कारण उसकी जान बच गई थी।अब तीसरी घटना में उसका शव कुएं से बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़े :सरगुजा के जंगल में गौ हत्या का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस जुटा रही मामले से जुड़ी जानकारी

पुलिस के अनुसार मृतक के व्यवहार और पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *