
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार :तहसील लवन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर बसा ग्राम पंचायत अहिल्दा है जंहा कुछ दिनों से एक खबर पूरे गॉव में आग की तरह फैल गया है और वही खबर गॉव से निकलकर शहर, जिला मुख्यालय बलौदाबाजार तक जा पहुँचा है, हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा योजना की जिसमें लाभान्वित किसानों से प्राथमिक कृषि साख साख सहकारी समिति के वर्तमान प्रबंधक मेस कुमार साहू 55-45 के तहत किसानों से फसल सुरक्षा बीमा योजना का हिस्सा मांगे जाने की खबर व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, विभिन्न न्यूज़ चैनल सहित इंस्टाग्राम पर सुर्खियां बटोर रही है।उसकी सच्चाई जानने के लिए पड़ताल करने पत्रकारो की टीम ने अहिल्दा पहुँचकर समिति प्रबधंक, लाभान्वित किसानों से रूबरू चर्चा परिचर्चा कर वास्तविक पहलुओं पर बात किये जंहा उपस्थित दर्ज किसानों ने बताया कि फसल सुरक्षा बीमा की राशि उनके खाते में आया है और उनसे किसी भी व्यक्ति ने राशि की मांग खासकर समिति प्रबंधक ने नहीं किये हैं कि बात को पत्रकारो के कैमरे के सामने रखा है, बेवजह गॉव में अशांति और साफ सुथरे समिति प्रबधंक को चुनावी रंजिश के चलते बदनाम करने की साजिश बताया साथ ही साजिश रचने वाले के खिलाफ शासन प्रशासन को वैधानिक कार्रवाई किये जाने की बात भी पत्रकारों के कैमरे के सामने रखा है।
वही समिति प्रबधंक मेस कुमार साहू ने बताया कि आरोप झूठी एवं साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा चुनावी बदला लेने की भावना से रचने की बात पता चल रहा है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए आगे विचार कर रहा हूँ।वहीं जांच करने पहुंचे सीईओ अरुण कुमार सूर्यवंशी ने पत्रकारों को बताया कि अहिल्दा के किसी भी किसान ने इस बात को बयान में नहीं बताया है कि उनसे किसी ने 55 -45 का हिस्सा मांगे हैं।प्रथम दृष्ट्या आरोप मनगढ़ंत एवं साजिश लग रहा है।फिलहाल कृषि विभाग के अंतिम रिपोर्ट के आधार पर वास्तविक पहलू स्पष्ट होगी।



