ट्रंप ने PM मोदी को बताया ‘वेरी टफ मैन’, QUAD बैठक में सैन्य अभ्यास और बड़े निवेश का भी ऐलान

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने QUAD नेताओं के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘बहुत टफ मैन’ बताया है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और उनके साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा कि QUAD के सदस्य देश एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियां हैं। ट्रंप ने कहा कि अगले 12 महीने में दुनिया को चौंकाने वाले काम करने वाले हैं। हम बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। सप्लाई चैन को और मजबूत करेंगे।

क्वाड नेताओं के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह साल हमारे लिए काफी अहम रहा है। QUAD का पुनरुद्धार हुआ है, हमारा सहयोग बढ़ा है और हमारी दोस्ती और भी गहरी हुई है। हम सभी दोस्त हैं। इससे चीजें काफी आसान हो जाती हैं। ये देश दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम दुनिया के सबसे सफल देशों में से हैं और कुछ मायनों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से भी हैं। हमारे देश एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और अत्यंत समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार स्तंभ हैं। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और हम क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आर्थिक कूटनीति के मामलों पर मिलकर काम करते हैं।”

ट्रंप ने कहा कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने QUAD समूह के सभी देशों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अमेरिका इस समूह में बड़े पैमाने पर निवेश करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साल 2027 में QUAD देशों की आर्थिक बैठक आयोजित की जाएगी। ट्रंप के इन बयानों को QUAD के सदस्य देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

QUAD चार देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का रणनीतिक समूह है। ये बैठक आज फिलीपींस की राजधानी मनीला शहर में हुई है। QUAD समिट का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *