छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर! दंतेवाड़ा में 20-21 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Spread the love

दंतेवाड़ा : बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से दंतेवाड़ा जिले के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवंबर को जिले में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसे देखते हुए कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की अपील की है।

किसानों के लिए सलाह:
– पकी हुई धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की कटाई जल्द पूरी करें।
– कटी फसल को बारिश से पहले सुरक्षित, सूखे स्थान पर पहुंचाएं।
– अगर फसल खेत में ही है तो ऊंचेउ स्थान पर रखकर तिरपाल से अच्छी तरह ढकें और मजबूती से बांधें।
– भंडारण स्थल पर पानी निकासी और नमी से बचाव की व्यवस्था करें।

पशुपालकों के लिए सलाह:
– पशुओं और मुर्गियों को खुले में न रखें, मजबूत शेड में रखें।
– चारा और जरूरी सामान सूखे स्थान पर रखें।

प्रशासन ने किसानों से मौसम की जानकारी पर लगातार नजर रखने और कृषि विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *