बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : छत्तीसगढ़ में हॉकी खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है,इस कड़ी में छत्तीसगढ़ हॉकी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बेमेतरा जिले हॉकी संघ की सचिव व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव की व्यायाम शिक्षिका कोच तुलसी साहू को सर्वसम्मति से संगठन का एसोसिएट्स प्रदेश उपाध्यक्ष (Associate Vice President Chhattisgarh Hockey) मनोनीत किया है, इनके इस मनोनयन से खेल जगत और स्थानीय खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह की लहर है
सांगठनिक अनुभव और खेल कौशल को मिला सम्मान
नवनियुक्त एसोसिएट्स प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी साहू पिछले लंबे समय से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रही हैं,वर्तमान में जिला हॉकी संघ बेमेतरा में सचिव के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दे रही है, इसके अतिरिक्त वे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बारगांव में व्यायाम शिक्षिका व कोच के रूप में ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रही हैं,आज इनके कुशल मार्गदर्शन में बारगांव सहित आस – पास के गांव से 90 से 100 बालक एवं बालिकाएं हॉकी खेल का अभ्यास कर रहे है,उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2022 – 2026 के दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक स्वर्ण पदक सहित दर्जनों पदक जीते,डाली निषाद,संजना यादव, चिंताराम पटेल,तन्नू बेग,देवेन्द्र यादव,मनीषा साहू जैसे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर शालेय प्रतियोगिता में चयन वही संजना निषाद,कुलदीप कुमार और मनीषा साहू वेस्ट जोन चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ का नाम रोशन किया है वही आज छत्तीसगढ़ राज्य की प्रतिष्ठित खेल अकादमियों राजनादगांव,बिलासपुर,रायपुर में 11 में चयन जिससे बारगांव को अब खेल गांव की नई पहचान मिली है खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और निस्वार्थ योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2026 नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए “श्रेष्ठ शिक्षक रूरल चेंजमेकर टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित,15 अगस्त 2024 मुख्य समारोह बेमेतरा में ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के हाथों अलंकृत किया गया,सामाजिक गौरव सम्मान अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित,दीपेश साहू विधायक बेमेतरा द्वारा सम्मानित सहित कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई,रणबीर शर्मा सहित विभिन्न मंचों में सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कर चुकी हैं ऐतिहासिक सफलता
तुलसी साहू संगठन संचालन के साथ-साथ खुद भी एक राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी रही हैं वर्ष 2010 से 2014 तक 6 बार राष्ट्रीय स्तर शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में चयन व वर्ष 2010 में राजनादगांव में आयोजित 55 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान(गोल्ड मेडल) जीत और वर्ष 2015 से 2020 तक उच्च शिक्षा के दौरान 6 बार यूनिवर्सिटी हॉकी टीम में चयनित और वर्ष 2022 से 2025 तक 4 बार ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता’ में छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके शानदार खेल और रणनीतिक योगदान की बदौलत वर्ष 2022 में भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया था।
ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाना ही मेरा मुख्य लक्ष्य
अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त एसोसिएट्स प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी साहू ने छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं पूर्व अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी सहित राज्य कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है,मेरा मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अंचल की इन प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है,अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में हॉकी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगीइस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ, स्थानीय खेल प्रेमियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




