सिवनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय राम-नाम सप्ताह का आयोजन विभिन्न रामधुनी मंडलियां दे रहे हैं प्रस्तुति

Spread the love

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सिवनी, विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच दो दिवसीय राम-नाम सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न रामधुनी मंडलियां शामिल होकर रामनाम का गुणगान कर रहे हैं।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 4 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 तक किया गया है। वहीं कार्यक्रम का समापन आज शाम 4 बजे होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी हुई है।

ये भी पढ़े :छुरा में धूमधाम से मना कान्हा के जन्म का उत्सव, भक्ति और उल्लास में डूबा यादव समाज

इन मानस मंडलियों ने निभाई सहभागिता
आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से मानस मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें जय मां शीतला रामधुनी मानस मंडली (झांकी), नागाबुड़ा गरियाबंद; जय मां शारदा मानस मंडली (झांकी), भुंजियामुड़ा नवापाड़ी; श्री रामधुनी मानस मंडली (झांकी), पोटिया; श्री राम के दीवाने रामधुनी मानस मंडली, कामराजा छुरा; श्री रामधुनी महिला मानस मंडली, पीपरछेड़ भाग-01 एवं श्री रामधुनी महिला मानस मंडली, पीपरछेड़ भाग-02 शामिल हैं।इसके अलावा श्री रामधुनी महिला मानस मंडली, मेड़कीडबरी; जय मां सरस्वती महिला मानस मंडली, सिवनी; श्री रामधुनी बालिका मानस मंडली, सिवनी; श्रद्धा भक्ति महिला मानस मंडली, सिवनी; जय मां सरस्वती पुरुष मानस मंडली, सिवनी तथा श्री रामधुनी मानस मंडली पंडरीपानी, गरियाबंद भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों ने अन्य इच्छुक मानस मंडलियों का भी स्वागत किया है।

धार्मिक आयोजन से गांव में बनता भक्तिमय माहौल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित राम-नाम सप्ताह को लेकर ग्राम सिवनी में उत्साह का माहौल है। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को धर्म, आध्यात्म और भक्ति से जोड़ने के साथ-साथ रामनाम एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा भजन, रामधुनी एवं मानस गायन की प्रस्तुतियां दी जा रही है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय होने लगा है।कार्यक्रम का मंच संचालन नारद राम दीवान द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समस्त ग्रामवासी सिवनी (छुरा) के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *