रायपुर में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, भनपुरी के मकान में बजरंग दल ने जताया विरोध; पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रायपुर :  राजधानी के भनपुरी इलाके में एक मकान में धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। संगठन ने आरोप लगाया कि मकान के भीतर दर्जनों लोगों को धर्मांतरित करने की गतिविधियां चल रही थी। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :कांकेर में भालुओं का आतंक! आधी रात किचन में घुसा भालू, परिवार पर झपटा; दो भालुओं ने घरों के दरवाजे भी तोड़े

घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया। इसके बाद संगठन की ओर से पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अपराध दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

बजरंग दल ने अपने ज्ञापन में आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में अवैध धर्मांतरण के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *