कवर्धा में युवक की बेरहमी से पिटाई का VIDEO वायरल, पालकी यात्रा के दौरान मचा बवाल; 5 नाबालिग हिरासत में

Spread the love

कवर्धा :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े :स्कूल में हिजाब या यूनिफॉर्म? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, छात्रा की याचिका हुई खारिज

पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि शहर में पालकी यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *