परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : छुरा ब्लॉक मुख्यालय से कई गांवों को होते हुए ओडिशा तक जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना पुल पिछले करीब एक महीने से टूटा पड़ा है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- टूटा पुल बना हादसे का खतरा
- बच्चे और आम लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन
- एक महीने से जिम्मेदारों का ध्यान नहीं
- ग्रामीणों ने जल्द पुल की मरम्मत की मांग की
सवाल—आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?




