साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी की भावना से प्रेरित यह अभियान साइबर अपराध के विरुद्ध जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने तथा छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, उनसे बचाव के उपायों तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी देना है।

“साइबर जागृति अभियान” का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महोदय श्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया। प्रदेश स्तरीय शुभारंभ के साथ ही अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 25 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा अभियान के दूसरे सप्ताह में बैंकों, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से खाताधारकों एवं आम नागरिकों को वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से HDFC बैंक और IDFC बैंक, थाना नांदघाट से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, शाखा नांदघाट, थाना बेरला से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) बेरला, चौकी कांडरका से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक भिंभौरी, चौकी खण्डसरा से पुलिस चौकी खण्डसरा परिसर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत अभियान के दूसरा सप्ताह में बैंको, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केन्द्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में खाताधारकों एवं आम नागरिकों पर विशेष फोकस करते हुए उक्त विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के लिंक अथवा QR Code के माध्यम से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अपील की गई।

ये भी पढ़े :उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान

मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें और साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।अभियान से जुड़ने के लिए cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक करें अथवा अपनी साइबर जागरूकता सेल्फी वाले फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें।

पुलिस टीम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि दिए गए QR code को स्कैन कर अथवा link पर क्लिक कर अपनी सेल्फी लेकर उसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर अपलोड करे जिससे अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके, आप का यह छोटा सा प्रयास निश्चित ही सायबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान नागरिकों को UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP एवं PIN साझा करने के जोखिम, QR कोड के माध्यम से होने वाली ठगी तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। नागरिकों को समझाइश दी कि बैंक अथवा किसी भी विश्वसनीय संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें तथा अपना OTP, UPI PIN, एटीएम PIN, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

साथ ही नागरिकों को बताया जाएगा कि QR कोड स्कैन करते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि पैसे प्राप्त करने के नाम पर भेजे गए QR कोड को स्कैन करने से खाते से राशि निकल सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन इंस्टॉल न करने की भी अपील की।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि ठगी गई राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके।

इस अवसर पर एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सहायक उप निरीक्षक उदलराम टांडेकर, संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, दिनेश चंद मंडावी, आरक्षक प्रताप यादव, हेमंत साहू सहित बड़ी संख्या में खाताधारक एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *