बिलासपुर में लड़कियों का VIDEO वायरल, सड़क किनारे शराबखोरी का दावा; दूसरे वीडियो में चाकू लहराती आई नजर

Spread the love

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर पुलिस की सख्ती के बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कुछ युवतियां नजर आ रही हैं। एक वीडियो को लेकर खुले में शराब पीने का दावा किया जा रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवती हाथ में चाकू लहराती हुई दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और वीडियो की सत्यता के साथ-साथ उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; CJI सूर्यकांत ने कहा- अगले हफ्ते होगी सुनवाई

 सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो

पहले वीडियो में दो लड़कियां सड़क किनारे एक स्कूटी के पास बैठी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रही थीं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं, दूसरे वीडियो में एक युवती हाथ में चाकू लेकर उसे लहराती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

 जांच के बाद होगी कार्रवाई

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता, स्थान और उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *