नवरात्रि पर बेमेतरा पुलिस अलर्ट, शहर से गांव तक पैदल पेट्रोलिंग; संदिग्धों पर नजर

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व व आगामी दशहरा एवं अन्य पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत पर्वों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय है थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और दुर्गा पंडालों के आसपास पुलिस बल द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।

माँ शक्ति की आराधना के महापर्व नवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। इस दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े :दीपावली से पहले पुलिस का एक्शन, बिर्रा में मकान से 75 हजार रुपये के पटाखे जब्त

बेमेतरा जिले में माँ नवदुर्गा उत्सव के अवसर पर पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिले में यातायात व्यवस्था को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही सुरक्षा के दृष्टिकोण से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे नवरात्रि पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सतत तत्पर है।

बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *