विधायक दीपेश साहू ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
बेमेतरा टेकेश्वर दुबे बेरला: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरला में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा और प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक श्री दीपेश साहू ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता, रचनात्मक सोच और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं।
विधायक दीपेश साहू ने कहा—
“हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की। भाषण एवं चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी सोच और प्रतिभा को व्यक्त करने का अवसर देती हैं। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का विकास भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आज के विद्यार्थी और युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक प्रतिभावान विद्यार्थी को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शिक्षा, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हमारे बच्चे अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।”
विधायक श्री साहू ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और निरंतर आगे बढ़ने की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान इस दौरान कार्यक्रम में जनपद सदस्य राजा गांव करण साहू मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, किसान नेता योगेश तिवारी शाला समिति अध्यक्ष अमृत माहेश्वरी रेखा पोषण सिंह लक्ष्मी लता वर्मा पुरुषोत्तम यादव एल्डर में कन्हैया सेन यशवंत निषाद जयप्रकाश कर्मकार डॉक्टर कमलेश निषाद एल्डरमेंट सूर्यकांत साहू एल्डरमैन प्रतिमा राजपूत सेवाराम साहू देवेंद्र वर्मा राजू साहू लोकेश्वरी साहू दीक्षांत साहू मयंक राजपूत गणेश बघेल प्रधान अध्यापक केशव राम साहू त्रिलोक साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।




