रायपुर में सजेगी सुर और साहित्य की महफिल, ‘रंग संगीत’ में दिखेगा छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं का हुनर

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे  : ‎संस्कृति विभाग – छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सहयोग से प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था श्री साईंनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 04 अक्टूबर दिन रविवार को कविता व संगीत से ओतप्रोत एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या रंग संगीत का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत विभिन्न सत्रों में अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
‎
‎श्री साईंनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष राज सिंघानिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास एवं संस्कृति व राजभाषा विभाग – छत्तीसगढ़ शासन के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

ये भी पढ़े :अमन सहरावत ने रचा इतिहास, 6-7 से पिछड़ने के बाद पलटा मैच; भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

चार विभिन्न सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जहाँ हुनर के मंच में प्रदेश की कई युवा प्रतिभाओं आरव शुक्ला, निकिता सिंह, राकेश तिवारी, श्रीया चक्रवर्ती, इरफ़ान खान, असित बरनवाल, पंखुड़ी मिश्रा, मिनेश साहू, योगिता साहू, सना तमकीन, दिव्या वर्मा कीर्ति, रिकी बिंदास को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा वहीं गीत त्रिवेणी के सत्र में गोपालगंज से कवयित्री सान्या राय, सीतामढ़ी से गीतकार मुरारी मंडल एवं रायपुर से गीतकार भरत द्विवेदी क्रमशः हिंदी, उर्दू व छत्तीसगढ़ी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।
‎
‎सम्मान समारोह में आमंत्रित कलाकारों व अतिथियों के सम्मान पश्चात् लोक गायन के सत्र में जांजगीर से आने वाले सुप्रसिद्ध युवा गायक नीलेश जोगी एवं साथियों की लोक संगीत व अन्य विधाओं पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *