महान नदी पुल की बदहाली देख भड़के डिप्टी CM अरुण साव, अफसर को फटकारा- ‘क्या मुझे एक-एक ब्रिज देखना पड़ेगा?’

Spread the love

रायपुर/सरगुजा :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर स्थित महान नदी पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुल पर सड़क की खराब स्थिति देखकर वे नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

‘प्रतीक्षा कर रहे हो एक्सीडेंट का?’

निरीक्षण के दौरान पुल की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि जब सड़क के लिए स्वीकृति या राशि से संबंधित कोई समस्या नहीं है, तो फिर इतने महत्वपूर्ण पुल की ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा पुल मुख्य मार्ग पर स्थित है और उसकी सड़क की हालत खराब है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि ‘इससे एक्सीडेंट होगा कि नहीं, प्रतीक्षा कर रहे हो एक्सीडेंट का?’

उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या अब उन्हें खुद आकर एक-एक ब्रिज और एक-एक सड़क की स्थिति देखनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति आज की नहीं है और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ये भी पढे :GST टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत, गिरफ्तारी से लेकर पेनल्टी और नोटिस तक बदलेंगे कई नियम

अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करने के निर्देश

अरुण साव ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें केवल कार्यालयों या एसी कमरों में बैठकर काम करने के बजाय मैदान में उतरकर सड़कों और पुलों की वास्तविक स्थिति देखनी होगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महान नदी पुल की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में लोगों को परेशानी न हो और दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सके।

‘एक-एक सड़क देखना पड़ेगा’

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री की नाराजगी का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वे अधिकारियों से सड़क और पुल की स्थिति को लेकर जवाब मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और पुलों की स्थिति में सुधार के लिए गंभीरता से काम करना होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही सामने आने पर अधिकारियों को जवाबदेही तय करनी होगी।

देखिए वीडियो—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *