सुकमा में बड़ा हादसा! IED निष्क्रिय करते समय ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

Spread the love

सुकमा :  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान के दौरान मिली IED को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। एलाड़मड़गु कैंप के पास हुए इस ब्लास्ट की चपेट में CRPF के 4 जवान घायल हो गए।

घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्हें तेलंगाना के भद्राचलम ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :अवैध रेत परिवहन पर GPM में बड़ा एक्शन! कई इलाकों में घेराबंदी कर 9 ट्रैक्टर जब्त

IED डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को एक IED मिली। सुरक्षा मानकों के तहत उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन डिफ्यूज किए जाने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया।

ब्लास्ट की चपेट में आने से चार जवान घायल हो गए। इनमें ATT टीम के जवान भी शामिल हैं।

चार जवान घायल

घटना में घायल जवानों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—

– ASI एम.के. तिवारी (ATT टीम) — गंभीर चोट
– ASI अनीश खान (CRPF 50वीं वाहिनी) — गंभीर चोट
– निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा (ATT टीम) — सामान्य चोट
– प्रधान आरक्षक कुलदीप राज (CRPF 50वीं वाहिनी) — सामान्य चोट

घायल जवानों को कोंटा में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भद्राचलम ले जाया जा रहा है।

इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने एलाड़मड़गु कैंप और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *