वोट बचाओ देश बचाओ रैली में हुई लाखों की भीड़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस से नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली

Spread the love

रायपुर/दुर्ग :  दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान अपने साथियों के साथ पहुंचे।

रैली में शामिल अय्यूब खान ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार पर गंभीर संकट है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अय्यूब खान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस और देशभर के विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। अय्यूब खान के मुताबिक, ‘वोट की चोरी’ संविधान पर हमला है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस मुद्दे पर संघर्ष करता रहेगा।

ये भी पढ़े :61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा, मन्नत के बाहर लगाया दिल छू लेने वाला संदेश

दुर्ग-भिलाई से भी पहुंचे कांग्रेस नेता

इस महारैली में दुर्ग-भिलाई से अय्यूब खान के साथ जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल हुए। इनमें जिला कांग्रेस दुर्ग के महासचिव जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, राकेश दुबे, दुर्ग इंटक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और करतार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

रैली में छत्तीसगढ़ से नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को कांग्रेस ने लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर जारी अपने राजनीतिक अभियान का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *