जगदलपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ांजी थाना क्षेत्र के टांडपाल जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलवा नवागांव का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह टांडपाल के जंगल में उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े :कोरबा में मगरमच्छों का खतरा! नाले के पास मिला बच्चा, वन विभाग को दी गई सूचना

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर बड़ांजी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *