बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 216 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

 

जगदलपुर : बस्तर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की हैं। मौके से बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो और एक चाकू भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में बैठे थे युवक

मामला जगदलपुर के दलपत सागर स्थित रानी घाट का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में बैठकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन में मौजूद दोनों युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी में मिलीं 216 प्रतिबंधित कैप्सूल

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान मनीष प्रकाश सावल और सुमित पाण्डेय के रूप में बताई। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद हुईं। इसके साथ ही स्कॉर्पियो और एक चाकू भी जब्त किया गया।

ये भी पढ़े :सर्दियों में मोजे पहनकर सोते हैं तो जान लें ये बातें, नींद और शरीर पर पड़ता है ऐसा असर

पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कथित तौर पर नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *