कबीरधाम में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड! 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,950 नकद और ताश की गड्डियां जब्त

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार व अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सहसपुर लोहारा श्री संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को ग्राम छोटूपारा में अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेले जाने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों स्थानों पर दबिश दी गई, जहां कुल 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

प्रथम प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार पहले स्थान पर जुआ खेलते पाए गए विनोद साहू पिता कुन्नू राम साहू, उम्र 38 वर्ष, मनोज साहू पिता संतराम, उम्र 29 वर्ष, माखन वर्मा पिता झग्गर वर्मा, उम्र 26 वर्ष एवं संतोष साहू पिता गनपत साहू, उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी छोटूपारा, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को मौके पर पकड़ा गया।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,140 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

द्वितीय प्रकरण में भी 04 आरोपी पकड़े गए दूसरे स्थान पर जुआ खेलते पाए गए भगवती श्रीवास पिता लाला श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, तामेश्वर साहू पिता रामप्रकाश साहू, उम्र 24 वर्ष, मोतीलाल साहू पिता मनबोध साहू, उम्र 32 वर्ष एवं दुर्गेश वर्मा पिता गौतर वर्मा, उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी छोटूपारा, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम को भी रंगे हाथ पकड़ा गया।

ये भी पढ़े :‘हम पुलिस वाले हैं…’ कहकर बुजुर्ग को डराया, असली सोना ले उड़े ठग; नकली गहने थमा गए

दूसरे प्रकरण में आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,810 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

दोनों प्रकरणों में कुल 6,950 रुपये नगद एवं जुआ सामग्री जब्त

इस प्रकार दोनों अलग-अलग प्रकरणों में कुल 08 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर 6,950 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश के दो बंडल जप्त किए गए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 106/2026 एवं 107/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लोहारा पुलिस का अभियान लगातार जारी

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *